Ingredients of Instant Pan Pizza:-
Pizza Base Banane ke liye:
पिज्जा के आटा के लियें
- ओलिव ओइल - 2 1/2 बड़ा चम्मच
- मैदा - 2 1/2 कप
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- Instant Yeast ( इन्स्टैंट यीस्ट ) - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक
- नमक - स्वादानुसार
पिज्जा के ऊपर टापिंग करने के लिये:
- बेबी कार्न - 4
- शिमला मिर्च - 1
- मोजेरीला चीज - आधा कप
- इटेलियन मिक्स हर्ब्स -आधा छोटी चम्मच
- पिज्जा सास - आधा कप
Pan Pizza Preparation method (Pan pizza banana ki vidhi) Below:-
आब सबसे पहले मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट, ओलिब ओइल, नमक और चीनी डालकर मिलाइये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से चपाती जैसा आटा गूथिये, आटा लगाने के बाद, आटे को 7 - 8 मिनिट तक मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये। अब आटे को गूंथ कर, किसी प्याले में तेल लगाकर, 2 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, इतनी देर में आटा फूल कर दुगना हो जाता है. आटा पिज्जा बनाने के लिये तैयार है। अब पिज्जा के लिये टापिंग तैयार कर लीजिये। अब शिमला मिर्च को काट कर बीज हटा दीजिये और लम्बाई में पतला पतला काट लीजिये. बेबी कार्न को गोल आधा सेमी. के टुकड़े काट लीजिये, और सब्जियों को तवे पर डालकर 2 मिनिट चम्मच की सहायता से चलाते हुये हल्की सी नरम कर लीजिये। अब पिज्जा के लिये आधा आटा तोड़कर ले लीजिये और गोल लोई बनाइये, लोई को सूखे मैदा की सहायता से 10-12 इंच के व्यास में 1/2 सेमी. मोटा पिज्जा बेल कर तैयार कीजिये । अब गैस पर तवा या पैन रखकर हल्का गरम कीजिये, पैन यदि नानस्टिक नहीं है, तब पैन के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर पिज्जा सेकने के लिये डालिये, और ढककर 2 मिनिट या पिज्जा के नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये. आग धीमी ही रखिये। अब पिज्जा को पलटिये, गैस एकदम धीमी कर दीजिये और पिज्जा के ऊपर टापिंग कीजिये. सबसे पहले पिज्जा के ऊपर सास की पतली सी लेयर लगाइये, और अब शिमला मिर्च और बेबी कार्न थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा दीजिये. सब्जियों के ऊपर मोजेरिला चीज डाल दीजिये। अब पिज्जा को ढककर 5-6 मिनिट तक धीमी गैस पर सिकने दीजिये,चीज के मेल्ट होने और नीचे की ओर से पिज्जा बेस के ब्राउन होने तक सेक लीजिये. पिज्जा को हर 2 मिनिट में चैक करते रहिये। अब आपका पिज्जा बनकर तैयार है, पिज्जा के ऊपर हर्ब्स डाल दीजिये और काटिये. गरमा गरम पिज्जा सर्व कीजिये और खाइये.